देते है दुनिया वाले दुहाई
हमारे इमां की
डिगा दिया किसी ने
कुछ तो खूबी होगी
उस इंसान की
हमारे वसूल हमारे सिद्दांत
हमारी शान थी
रहने दी न परवाह जिसने अंजाम की
कुछ तो खूबी होगी उस इंसान की
जो हमारे खयालो में छा गए
जूनून की तरह
उनकी आवाज़ बजती है
सरगमी धुन की तरह
आँखों में हसरत जगी
जिनके दीद के रसपान की
कुछ तो खूबी होगी उस इंसान की
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें